29 Mar 2026, Sun

हरिद्वार के प्रसिद्ध भीमगोड़ा मंदिर में गिरा बड़ा पत्थर, प्राचीन शिवलिंग क्षतिग्रस्त

भीमगोड़ा मंदिर में गिरा बड़ा पत्थर, प्राचीन शिवलिंग क्षतिग्रस्त – श्रद्धालुओं में आक्रोश

📍 हरिद्वार – हरिद्वार के ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण भीमगोड़ा मंदिर में प्राकर्तिक आपदा सामने आई है। मंदिर परिसर में एक बड़ा पत्थर गिरने से प्राचीन शिवलिंग को भी पहुची है क्षति, जिसे भीमेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। यह शिवलिंग महाभारत काल का बताया जाता है और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इसे पांडवों द्वारा स्थापित किया गया था।

भीमगोड़ा मंदिर, हर की पौड़ी से कुछ ही दूरी पर स्थित है और हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में इसकी गिनती होती है। इस मंदिर का धार्मिक ही नहीं, ऐतिहासिक महत्व भी है। कहा जाता है कि महाभारत काल में भीम ने अपने गदा के प्रहार से यहां से गंगा जल प्रवाहित किया था, जिससे इसका नाम भीमगोड़ा पड़ा।

🔧 प्रशासन की कार्रवाई
इस प्राकर्तिक आपदा के तुरंत बाद मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर मौके पर निरीक्षण किया। मंदिर परिसर को फिलहाल आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है ताकि मरम्मत कार्य और सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *