30 Mar 2026, Mon
Breaking

राजपुर के वीवीआईपी इलाके में स्थित इस रेस्टोरेंट में अवैध रूप से बेची जा रही शराब पकड़ी गई

देहरादून

राजपुर में लहासा तिब्बत किचन पर आबकारी विभाग की छापेमारी, बिना लाइसेंस पर परोसी जा रही थी शराब

देहरादून। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देश पर आज शाम मसूरी आबकारी टीम ने राजपुर क्षेत्र के पुरुकुल गांव स्थित लहासा तिब्बत किचन रेस्टोरेंट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग मदिरा का सेवन करते पाए गए, जबकि परिसर में शराब परोसने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल

छापेमारी के दौरान Ballentine, Jamson, Oken whisky, Ranthambore, Buho Beer, Carlsberg Elephant Beer, Kingfisher Ultra Max और Rio Gold Beer के खाली कैन और बोतलें भी बरामद की गईं। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी बिना लाइसेंस वाले रेस्टोरेंट में शराब का सेवन न करें।

वहीं, रेस्टोरेंट संचालक सचिन सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी सरनोल के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार जोशी, उप निरीक्षक शोभन सिंह रावत, नौशाद अली और भीम प्रसाद मौजूद रहे।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिला है कि अवैध रूप से शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed