26 Nov 2026, Thu

महानिरीक्षक कुम्भ मेला हरिद्वार द्वारा कुम्भ मेला में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को संविधान की रक्षा और कानून का सम्मान और आमजन की सुरक्षा की दिलाई शपथ

हरिद्वार। आज संविधान दिवस के अवसर पर कुम्भ पुलिस लाइन ऋषिकुल में डा. योगेन्द्र सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला हरिद्वार द्वारा कुम्भ मेला में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को संविधान की रक्षा और कानून का सम्मान और आमजन की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

उक्त अवसर पर आयुष अग्रवाल, एसएसपी कुम्भ मेला हरिद्वार, राजेश भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला, विपिन कुमार अपर पुलिस अधीक्षक संचार, उमेश मलिक, पुलिस उपाधीक्षक अखाडा, वेदप्रकाश भट्ट पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ पुलिस लाईन, वंश बहादुर यादव सीएफओ कुम्भ मेला सहित कुम्भ मेला में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!