हरिद्वार
डाक कांवड़ के लिए सभी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहने की दी नसीहत
9उम्दा एवं सराहनीय ड्यूटी करने पर 10 जवानों को किया गया सम्मानित, बने मन ऑफ द डे

एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आज बैरागी कैंप में कांवड़ मेला 2026 की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सुपर जोन एवं जोन स्तर पर सभी अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एसएसपी द्वारा अब तक की यात्रा की व्यवस्थाओं में सामने आयी कमियों और सुधार के बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आगे आने वाले दिनों के लिए तैयार की गई रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित से आवश्यक सुझाव मांगे। साथ ही मानसिक एवं शारीरिक रूप से डाक कांवड़ के लिए तैयार रहने की सलाह दी।

समीक्षा गोष्ठी के अंत में श्री नवनीत सिंह द्वारा कांवड़ ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 10 जवानों को मैन ऑफ द डे के खिताब से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए एवं आगामी दिनों की ड्यूटी के लिए उनका हौसला बढ़ाया।

