25 May 2026, Mon
Breaking

बुजुर्ग की फरियाद पर डीएम ने कानूनगो को किया निलंबित। 6 साल से दवा रखी थी फाइल, डीएम सवीन बंसल की शक्ति से मचा हड़कम्प।

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्षों से लंबित एक राजस्व प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर तहसील के कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कदम जनता दर्शन में गांधी रोड निवासी बुजुर्ग रविन्द्र सिंह की शिकायत पर उठाया गया। पीड़ित ने डीएम को भूमि से संबंधित आदेश के क्रियान्वयन में हो रही देरी की जानकारी दी थी।

फरियादी ने बताया कि कलक्टर द्वारा धारा-28 अंतर्गत 16 मई 2018 को आदेश पारित किए गए थे। यह आदेश वर्ष 2023 में आर-6 रजिस्टर में दर्ज होकर दिसम्बर 2023 में संबंधित कानूनगो को प्रेषित भी हो चुका था, फिर भी अब तक नक्शे में दुरुस्ती नहीं की गई थी। कई बार तहसील कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया।

जिलाधिकारी ने इसे शासकीय आदेशों की स्पष्ट अवहेलना मानते हुए तहसीलदार सदर को संबंधित कानूनगो के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप है और अन्य लापरवाह कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि यदि कार्यप्रवृत्ति नहीं सुधारी गई, तो कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!