हरिद्वार। सावन मास में हरिद्वार में लगने वाले के कांवड़ मेले के सकुशल संपन्न हो जाने पर हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर एसपी यातायात निशा यादव व एसपी सिटी अभय सिंह ने हर की पैड़ी पर गंगा पूजन करने के बाद

हर की पैड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा भोलेनाथ की ससुराल दक्षईश्वर महादेव कनखल में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से देश व आम जनमानस की खुशहाली की कामना करते हुए आगामी कुंभ मेले को भी सकुशल संपन्न कराने की कामना की है ,कावड़ मेला सकुशल संपन्न हो जाने के बाद इन अधिकारियों को शहर के नागरिकों के साथ साथ संत समाज की भी शुभकामनाएं मिल रही हैं।


