हरिद्वार बहादराबाद
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ अवैध असलहा तस्कर, गिरोह का चौथा बदमाश भी पुलिस गिरफ्त में
अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का बहादराबाद पुलिस ने किया भंडाफोड़
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करने वाले बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

गिरोह के कब्जे से 05 अवैध पिस्टल .32 बोर, 01 तमंचा .315 बोर व 07 जिंदा कारतूस बरामद
दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने किए बरामद
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बौंगला तिराहे पर की थी घेराबंदी




