12 Feb 2026, Thu
Breaking

राशन माफिया योगी ने दो अन्य राशन माफियाओं को दिया हरिद्वार शहर का कारोबार, जिसमें एक ज्वालापुर व एक BHEL का राशन माफिया है शामिल, इनमे से एक राशन माफिया ने दुकानदारों को धमकी देनी शुरू कर दी है , राशन माफिया की धमकी से राशन दुकानदार हैं सहमे हुए , BHEL का राशन माफिया तो अपने संबंध ऊपर तक होने की बात करता है। उत्तराखंड के खाद्य सचिव से अपने सीधे सम्पर्क होने की भी देता है धौंस

हरिद्वार। हरिद्वार में ज्वालापुर स्थित खाद्य गोदाम पर राशन माफिया ने गोदाम के कुछ नए निजामों की हरी झंड़ी के बाद पुनः काम शुरू करने का ऐलान सारे राशन दुकानदारों के पास पहुंचा दिया है ।राशन माफिया योगी ने इस बार अपने दो चेलो को, जो राशन की दुकान चलाते हैं राशन की कालाबाजारी का कारोबार सौंपा है योगी नाम का यह राशन माफिया डॉन अब तक इस कारोबार में अरबों रुपए की संपत्ति अर्जित कर चुका है इसके मुंह राशन की ब्लैक मार्केटिंग के कारोबार का खून इस कदर मुंह को लग गया है कि यह इस काम को किसी भी कीमत पर छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। विगत 30 वर्षों से इस कारोबार से जुड़े योगी व जैन पर पूर्व जिलाधिकारी कमरेंद्र सिंह ने शिकंजा कसते हुये योगी के गोदाम पर दिखाई देने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब इसने एक ज्वालापुर के राशन दुकानदार को व एक BHEL के राशन दुकानदार को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि पूरे हरिद्वार के राशन विक्रेताओं का माल खरीद कर फ्लोर मिल तक पहुंचाया जाए। और इस काम में यदि कोई राशन विक्रेता बाधा बनता है तो उसको राशन गोदाम के नए कारिंदे देख लेंगे।

राशन माफिया का फरमान

अभी 3 दिन पूर्व कनखल के एक राशन विक्रेता को ज्वालापुर और BHEL के राशन विक्रेता दोनों राशन माफियाओ ने अपने निवास पर तलब किया था जब यह कनखल का राशन दुकानदार इन दोनों राशन माफिया से मिलने ज्वालापुर गया तो BHEL के राशन माफिया ने कनखल के इस राशन दुकानदार को फरमान सुना दिया की अब राशन का कारोबार हम शुरू करने जा रहे हैं ।और हमारी गोदाम पर बात हो चुकी है । तुम चुपचाप अपना काम करते रहो और हमारे साथ हमारा सहयोग करो तुम्हारा हिस्सा तुम्हारे पास पहुंच जाया करेगा ।लेकिन कनखल के इस दबंग राशन दुकानदार ने स्पष्ट रूप से किसी भी प्रकार का हिस्सा लेने से या किसी भी तरीके से इस कारोबार में सहयोग करने से साफ-साफ इनकार कर दिया है। उसके बाद BHEL का जो राशन माफिया है । उसका कहना है कि यदि मेरा काम नहीं चला तो मैं पूरे गोदाम को ब्लैक लिस्ट करा दूंगा। यह धमकी इस लिए दी गई है।क्योकी राशन गोदाम की सारी करतूते इन राशन माफियाओं को मालूम है।

राशन माफिया नया डॉन

यह राशन माफिया जो पहले भी वर्तमान डीएसओ को अदाएं दिखाने का कार्य कर चुका है इसका कहना है कि इसके सीधे संबंध खाद्य सचिव से हैं और यह हर हाल में गोदाम से राशन का कारोबार करके रहेगा ।इसको कोई रोक नहीं पाएगा। यह राशन माफिया जो BHEL का रहने वाला है यह डॉन बनने का स्वप्न देख रहा है।

राशन की काला बाजारी नही होने दी जायेगी। जिलाधिकारी

उधर जनपद के नए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित साफ-साफ कह चुके हैं के किसी भी कीमत पर ज्वालापुर राशन गोदाम से राशन की कालाबाजारी नहीं करने दी जाएगी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस कालाबाजारी को रोकने के लिए गोदाम पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश भी दे दिए हैं। लेकिन अभी तक यह कैमरे लगाए नहीं गए हैं कैमरे लग जाने के बाद शायद इस कारोबार में कोई कमी आ जाए लेकिन फिलहाल तो राशन माफिया के हौसले बुलंद है और राशन माफिया हर हाल में राशन दुकानदारों से उनका माल खरीद कर हरिद्वार की फ्लोर मिलो पर पहुंचा कर मोटा मुनाफा कमाने के लिए आतुर है।लेकिन जनपद के अधिकांश राशन दुकानदार अपना माल राशन माफिया को देना नही चाहते है।

जिलाधिकारी, हरिद्वार

अध्यक्ष पद खतरे में,नए चुनाव की मांग।

उधर जनपद के राशन दुकानदारों के नेताजी यानी अध्यक्ष जी का अध्यक्ष पद भी खतरे में दिखाई दे रहा है ।क्योंकि ज्यादातर राशन दुकानदार इन अध्यक्ष जी की बात मानने को तैयार नहीं है। और अध्यक्ष जी की यूनियन भी हरिद्वार में कई टुकड़ों में बट गई है यूनियन के शीघ्र चुनाव कराने की मांग भी उठ चुकी है अब अध्यक्ष जी इधर-उधर भागे फिर रहे हैं और अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक अर्जी फर्जी शिकायतें लिए डोल रहे हैं। इन नेता जी की दुकान की शिकायतें मिलने पर पूर्व जिलाधिकारी कमरेंद्र सिंह ने नेता जी की दुकान की जांच की जिम्मेदारी एक SDM साहब को सौपी थी काबिल SDM साहब एक दिन पूर्व नेता जी को सूचित करके की मैं कल तुम्हारी दुकान की जांच करने आऊंगा अगले दिन SDM साहब जांच की रस्मअदायगी करने पहुंचे तो वहाँ सब कुछ ठीक पाया राशन का कारोबार करने वाले तो समझ ही गए होंगे की एक दिन में नेता जी ने क्या खेल किया होगा ।लेकिन अब अध्यक्ष जी की समझ में नहीं आ रहा है कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए वह क्या करें क्योंकि राशन कारोबार के नाम पर नेताजी ने भी काफी संपत्ति अर्जित कर ली है।

योगी पर रिटायर्ड SMI के एक करोड़ हड़पने की चर्चा।

यह कारोबार है ही ऐसा जिसमे करोड़ों के वारे न्यारे प्रति माह होते है।जो राशन गोदाम व राशन माफिया के बीच बट जाते है। थोड़ा बहुत राशन दफ्तर को भी मिलता होगा ।इस मोटे मुनाफे को राशन माफिया व गोदाम के अधिकारी जमीन के कारोबार में लगा देते है।चर्चा है की योगी नामक राशन माफिया एक रिटायर्ड SMI के एक करोड़ रु जमीन के कारोबार में लगाने के नाम पर डकार चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed