पिथौरागढ़। एशियन ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स, पिथौरागढ़ में आयोजित “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, रेखा यादव एवं मेयर कल्पना देवलाल ने सहभागिता की।

दोनों ही जनपद की अग्रणी महिला नेतृत्वकर्ता हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में दृढ़ संकल्प, परिश्रम और समर्पण से महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। वे स्वयं नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता की जीवंत मिसाल हैं।

यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।


