8 Mar 2026, Sun
Breaking

चैतन्यानंद किया गया गिरफ्तार, कांड कर छिपा हुआ था होटल में, क्लास के बाद छात्राओं को बुलाकर करता था यौन शोषण

आगरा

छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार हो गया है। दिल्ली पुलिस ने आगरा से उसे गिरफ्तार किया है। छात्राओं के आरोपों के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी।
देश की राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज स्थित आश्रम में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने देर रात ताजगंज, आगरा इलाके के होटल से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम से वह होटल में रुका था। दिल्ली पुलिस ने होटल के कमरे में 15 मिनट तक आरोपी से पूछताछ की, इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

दिल्ली के बसंत कुंज के शारदा इंस्टीट्यूट का मैनेजर है, गेरूआ वस्त्र धारी।

दिल्ली में वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च के मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी पर पीजी डिप्लोमा कर रहीं छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोप लगाए थे। छात्राओं की शिकायत पर संस्थान प्रबंधन ने थाने में शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी बाबा फरार हो गया। हालांकि उसकी लोकेशन बुधवार को आगरा में मिली थी। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। दिल्ली पुलिस शनिवार रात तीन बजे ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित होटल में पहुंची।

होटल के कर्मचारी भरत ने बताया कि सादा कपड़ों में दिल्ली क्राइम ब्रांच के दो अधिकारी होटल में आए थे। उन्होंने रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर की एंट्री देखने के बाद वे होटल के कमरा नंबर 101 में रुके स्वामी पार्थ सारथी के पास पहुंचे। कमरे में करीब 15 मिनट तक रुककर उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद वह स्वामी पार्थ सारथी को अपने साथ ले गए। स्वामी पार्थ सारथी के नाम से होटल के रजिस्टर में एंट्री थी। वह शनिवार शाम चार बजे होटल में पहुंचा था।
रात में रेस्टोरेंट से खाना मंगाया था। क्राइम ब्रांच देर रात ही चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को अपने साथ ले गई।

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि उन्हें दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। बाबा पर छात्रा का आरोप, अश्लील हरकत के कारण आठ माह ही पढ़ पाईवसंतकुंज इलाके में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की एक-एक करतूत सामने आ रही है। साल 2016 में एफआईआर करवाने वाली छात्रा ने प्राथमिकी में कहा था कि उसने संस्थान में आठ महीने बिताए, वो मेरी जिंदगी का सबसे खराब दौर था। उसके बाद उसने वहां पढ़ाई छोड़ दी थी।

सस्थान में काफी समय से चल रहा था ,बाबा का गोरखधंधा।

संस्थान ज्वॉइन करते ही बाबा की हरकतें शुरू हो गई थीं। वह मुझे अश्लील मैसेज भेजने लगा था। आरोपी स्वामी उसे स्वीट गर्ल बुलाने लगा। प्राथमिकी में कहा गया कि आरोपी शाम को 6.30 बजे क्लास खत्म होने के बाद उसे अपने ऑफिस में बुलाता और परेशान करता।
हरिद्वार में भी है , कई चैतन्य नंद इनकी कब होगी गिरफ्तारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *