हरिद्वार ।
कंगना जी योग गुरु बाबा रामदेव ना तो किसी के बेडरूम में झांकते हैं और ना जवानी की तरफ ध्यान देते हैं, वह तो केवल योग करते हैं,और योग सिखाते हैं।
जवानियों की तरफ देखने वाले बेडरूम में झांकने वाले भी कुछ गेरूआ वस्त्र धारी संत हरिद्वार में रहते हैं। आप वैसे तो हरिद्वार आती रहती हैं , यहाँ उन साधु संतों से मिले जो बेडरूम और जवानियों में दिलचस्पी रखते हैं,

योग गुरु बाबा रामदेव का एक इंटरव्यू एक पत्रकार महोदय ले रहे थे, इन पत्रकार महोदय ने एक सवाल बाबा रामदेव से कर दिया की जो छात्र-छात्राएं जंतर मंतर पर बैठे थे उन छात्राओं को फिल्म स्टार अब संसद सदस्य कंगना रनावत गटर बताती हैं।
इस पर बाबा रामदेव ने कहा की वह कितनी पढ़ी- हैं अपने घर से किस समय निकल गई थी, घर से निकलने के बाद किन-किन से मिली किन-किन के साथ रही ऐसे लोगों के बारे में मैं कोई बात नहीं करना चाहता हूं।

बस इतनी सी बात पर कंगना जी भड़क गई के बाबा मेरे बेडरुम के अंदर और मेरी जवानी की तरफ ना देखें, भाई वह ना तो बेडरूम में देख रहे थे ना जवानी को देख रहे थे ,और ना बाबा रामदेव इस तरीके के बाबा हैं, वे तो योग सिखाने वाले बाबा हैं, अब रही बात बाबा रामदेव ने जो वक्तव्य उन पत्रकार महोदय द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में दिया ।
यह बातें तो आपने खुद बताई हैं की आप 16 साल की उम्र में अपने घर से चली गई थी, मुंबई गई वहां फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल किया ,कई लोगों से मिली आदित्य पंचोली से भी आपके मनमुटाव रहे उसके पीछे क्या कारण रहे होंगे ये तो आप जानती होंगी और रितिक रोशन के साथ भी आपका विवाद रहा वह भी आप ही जानती होगी उसके पीछे क्या कारण था ,महेश भट्ट के सम्पर्क में भी आप काफी दिनों तक रही खुद महेश भट्ट जी कहते हैं।

तो इसमें बाबा रामदेव ने क्या कह दिया, बाबा रामदेव तो केवल जो कुछ कह रहे थे वह जंतर मंतर पर बैठे उन छात्र-छात्राओं की बात कर रहे थे जिनके ऊपर अकारण डंडे बरसाए गए देश के अंदर पेपर लीक हो रहे हैं ,नौकरियां नहीं मिल रही है और नौकरियां मिल भी रही है तो बिना पैसे दिए नहीं मिल रही है ।
बाबा ने देश की तस्वीर सबके सामने रखी थी उसके बाद बाबा रामदेव के पत्रकारों ने इंटरव्यू लेने शुरू कर दिए ,और बाबा रामदेव के बयान के बारे में सोचा जाने लगा कि शायद सरकार से बाबा रामदेव का कोई मनमुटाव हो गया है। इसलिए बाबा रामदेव ऐसी बात कर रहे हैं ,

जबकी ऐसी बात अकेले बाबा रामदेव नहीं कर रहे हैं, सभी लोग कर रहे हैं कुछ लोग दबीजुबान से कर रहे हैं ,और कुछ लोग खुलकर कर रहे हैं, दबीजुबान से जो लोग कर रहे हैं उसमें बीजेपी के सांसद भी हैं बीजेपी के मंत्री भी हैं संघ के शीर्ष पदाधिकारी भी हैं,

वे राजनेता भी ऐसी बातें खुलकर कर रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं ,तो सच बोलना कोई गुनाह नहीं है, योग गुरु बाबा रामदेव ने अगर सच बोल दिया है तो परेशानी किस बात की है,

बाबा रामदेव जी ने कंगना के लिए अपनी तरफ से कुछ नहीं बोला है , जो बातें मैडम आपने बता रखी है, जो कह रखा है वह बातें उन्होंने बिना किसी का नाम लिये नॉर्मल सी बात कही थी ,आप थोड़ा अपने गुस्से पर नियंत्रण रखा करिए सोच समझकर लोगों के बारे में टिप्पणी किया कीजिए आपकी यह टिप्पणियां सरकार को मुश्किल में डाल देती हैं,

