21 Sep 2026, Mon

सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय

 

समय न मिलने पर लोकभवन अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, जल्द सैन्यधाम पर धरना देगा पूर्व सैनिक विभाग

देहरादून

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने सैन्यधाम में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं तथा सैन्यधाम के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी के “चुनावी लाभ” संबंधी बयान पर चर्चा के लिए माननीय राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा था। राज्यपाल से मुलाकात का समय उपलब्ध नहीं होने पर प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन पहुंचकर अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपा, ताकि इसे माननीय राज्यपाल महोदय तक पहुंचाया जा सके।

ज्ञापन में सैन्यधाम परियोजना की बढ़ती लागत, निर्माण में हो रहे विलंब, संशोधित डीपीआर, टेंडर, अतिरिक्त कार्यों, भुगतान तथा वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की गई।

साथ ही मंत्री गणेश जोशी द्वारा सैन्यधाम को लेकर दिए गए “चुनावी लाभ” वाले बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा गया कि शहीदों के सम्मान से जुड़े पवित्र स्थल को किसी भी प्रकार की राजनीतिक या चुनावी लाभ-हानि की राजनीति से जोड़ना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!