12 Feb 2026, Thu
Breaking

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की मैनुअल पुलिसिंग का दिखा कमाल, अवैध असलाह पिस्टल के साथ चीनू पंडित गिरोह के 02 बदमाशों को किया गिरफ्ताऱ

देहरादून।
हरिद्वार में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश 03 पिस्टल मय 08 जिंदा कारतूस, 01 तमंचा मय 04 जिन्दा कारतूस बरामद

देहरादून। उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक, दीपम सेठ के द्वारा उत्तराखण्ड में विगत काफी समय से वांछित चल रहे ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत ठोस कार्यवाही करने हेतु अपने मातहतों को कड़े दिशानिर्देश दिये गये हैं जिसके अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अवगत कराया गया कि स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड संगठित अपराधएंव संगीन अपराधों में लिप्त अपराधियों की निगरानी के कार्य को करती रहती है साथ ही साथ उत्तराखण्ड की जेलों मे निरूद्ध ऐसे सभी अपराधियों की मॉनिटरिंग को भी करती रहती है।

इसी क्रम में जनपद हरिद्वार की रूडकी उपकारागार में निरूद्ध कुख्यात अपराधी विनीत शर्मा उर्फ चीनू पण्डित जो पिछले कई वर्षो से जेल में निरूद्ध है। जिस पर हत्या एवं हत्या का प्रयास अपहरण जैसे जघन्य अपराधों के लगभग 30 से अधिक मुकदमें दर्ज है। जो आपराधिक पृष्ठभूमि और अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हुये अपराधिक गैंग को संचालित करता है। वर्ष 2014 में रूडकी उपकारागार के बाहर हुये गैंगवार में चीनू पण्डित गैंग के 03 व्यक्तियों की उक्त गैंगवार में हत्या हो गयी थी।

जिसका बदला चीनू पण्डित द्वारा निकट भविष्य में अपने गैंग के माध्यम से लेने की गोपनीय सूचना विश्वसनीय सूत्रो से प्राप्त हो रही थी। जिस कारण उक्त गैंग की आपराधिक पृष्ठभूमि और अपराधिक गतिविधियों में संलिप्पता के मद्देनजर रखते हुये विगत वर्ष से इसके गैंग के सदस्यों की गोपनीय रूप से अपराधिक गतिविधियों की लगातार सुरागरसी रखी जा रही थी। एसटीएफ को विश्वसनीय सूत्रो से जानकारी मिली की चीनू पंडित पैरोल पर जेल से बाहर आने वाला है और जेल से बाहर आकर अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है तथा हरिद्वार में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए शूटर एवं हथियारों का प्रबन्ध किया जा रहा है। इस पर एसटीएफ द्वारा अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया जिस पर 02 बदमाशों को थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून क्षेत्र से अस्लाहों के साथ गिरफ्तार किया गया।इन दोनों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed