25 May 2026, Mon

टिहरी कप्तान बनी श्वेता चौबे, आईजी कुंभ योगेन्द्र रावत

देहरादून। टिहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आयुष अग्रवाल को कुंभ मेला ड्यूटी के लिए भेजा गया है। उनके स्थान पर तेजतर्रार महिला आईपीएस अधिकारी श्वेता चौबे को टिहरी जिले की कमान सौंपी गई है।

श्वेता चौबे को एक सख्त और सक्रिय अफसर के रूप में जाना जाता है, ऐसे में जिले में कानून व्यवस्था को लेकर नई ऊर्जा देखने को मिल सकती है।

श्वेता चौबे (आईपीएस)

वहीं कुंभ मेला व्यवस्था को मजबूत करने के लिए योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कुंभ की जिम्मेदारी दी गई है।

रावत इससे पहले हरिद्वार में एसएसपी रह चुके हैं और कुंभ जैसे बड़े आयोजन का अनुभव भी रखते हैं, जिससे उनकी नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है।

इसके अलावा प्रशासनिक फेरबदल में विशाखा अशोक भदाणे को आईआरबी द्वितीय भेजा गया है।

इस पूरे तबादला आदेश को कुंभ मेला की तैयारियों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!