12 Feb 2026, Thu
Breaking

एसपी जीआरपी अरुणा भारती द्वारा नववर्ष के पूर्व दो परिवारों को दी खुशियां

जीआरपी हरिद्वार

लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दो गुमशुदाओं (एक महिला, एक पुरुष) को जीआरपी हरिद्वार द्वारा दिल्ली एवं पटना से खोजकर, परिजनों के किया सुपुर्द

ज्वालापुर के विवेक वर्मा और मध्य प्रदेश की रामाबाई रेलवे स्टेशन हरिद्वार से हो गए थे लापता

विवेक वर्मा (35) बोल नहीं पाते थे जबकि रामाबाई (65) थीं दिमागी रूप से कमजोर

पुलिस अधीक्षक रेलवेज अरुणा भारती

नववर्ष से पूर्व परिवार से बिछुड़े को वापस पाकर परिजनों द्वारा दिया गया, जीआरपी पुलिस को बार बार धन्यवाद

एसपी रेलवेज़ अरुणा भारती के शानदार नेतृत्व में काम करते हुए जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा वर्ष 2024 से गुमशुदा दो गुमशुदाओं, एक महिला व एक पुरुष को गैर राज्यों दिल्ली एवं बिहार से नववर्ष से पूर्व सकुशल बरामद कर खुशी-खुशी उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

कई महीनों से बिछुड़े अपने परिजन को कुशल देखकर परिजन खुशी से फूले नहीं समाए और कप्तान के नेतृत्व की तारीफ करते हुए जीआरपी पुलिस को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed