25 May 2026, Mon

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का एक्शन, उधमसिंहनगर पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा !

उधमसिंह नगर।

*उधमसिंहनगर पुलिस की जोरदार कार्रवाई*

*टेक्निकल-मैनुअल पुलिसिंग, देशभर में छापेमारी, सटीक सूचना से सफलता !*

*गर्लफ्रेंड ने खोली पोल: पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए रंगे हाथों पकड़ा !*

*सरोगेसी के माध्यम से पिता बनने की योजना से मिला अहम सुराग*

*इंडसइंड बैंक, रुद्रपुर से 29.5 करोड़ की धोखाधड़ी, फर्जी चेक और हस्ताक्षर का खेल का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा*

*25,000 का इनामी,हत्या समेत दो दर्जन अपराधों का हिस्ट्रीशीटर ! उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में ।*

*शातिर अपराधी रामकुमार उर्फ चेयरमैन, सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार !*

उधमसिंहनगर पुलिस ने एक सनसनीखेज बैंक गबन मामले में अप्रतिम साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए इंडसइंड बैंक, रुद्रपुर शाखा से 29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मुख्य अभियुक्त रामकुमार उर्फ चेयरमैन को हरियाणा के सोनीपत जिले से गिरफ्तार किया है।

रामकुमार ने अपने संगठित अपराधी गिरोह के साथ मिलकर फर्जी चेकों का उपयोग कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और भूमि अधिग्रहण अधिकारी (CALA) के बैंक खातों से विभिन्न राज्यों में 29 करोड़ से अधिक रुपये की अवैध निकासी की। इस गिरोह की योजना लगभग 300 करोड़ रुपये की और धोखाधड़ी करने की थी, एस एसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार रु इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!