22 Jul 2026, Wed

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त एक्शन – रुद्रपुर में शातिर अपराधियों से मुठभेड़, एक अपराधी घायल, तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर में उपनिरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट द्वारा दी गई सूचना के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान इन्द्रा चौक के पास एक क्रेटा कार में सवार कुछ युवकों ने पुलिस पर गाली-गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी तथा वाहन रोकने के प्रयास पर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए थे।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कोतवाली रुद्रपुर को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज, वाहन नंबर, सर्विलांस व SOG की मदद से अभियुक्तों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई।

दिनांक 12.07.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण सफेद रंग की कार में बिलासपुर से रुद्रपुर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर रामपुर रोड पर घेराबंदी की गई। संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास करने पर आरोपीगण ने वाहन भगाया तथा पीछा करने पर बारादरी के पास एक खेत में गाड़ी छोड़ दी।

पुलिस द्वारा चारों ओर से घेराबंदी करने पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस दल बाल-बाल बचा। जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी। तत्पश्चात तीनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया

घायल अभियुक्त का उपचार जिला अस्पताल रुद्रपुर में कराया जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्तों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं नई दिल्ली आदि स्थानों पर तमंचा दिखाकर लूट, छिनौती आदि घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!