22 Jul 2026, Wed

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख : दो अलग अलग कार्यवाहियों में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, करीब ₹16 लाख मूल्य की स्मैक (हेरोइन) बरामद !

उधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों एवं विशेष इकाइयों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 12 जुलाई 2025 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र एवं थाना नानकमत्ता क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से कुल 121.56 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹16 लाख से अधिक है।

पहली कार्रवाई – पुलभट्टा थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी व भारी मात्रा में स्मैक बरामदगी

दिनांक 12 जुलाई 2025 को पंचायत चुनाव के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में थाना पुलभट्टा एवं ANTF/SOG (UDN) की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र पुलभट्टा के अंतर्गत बरेली रोड स्थित राजपूत ढाबा के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान एक काले रंग की HF डिलेक्स मोटरसाइकिल (UP24AS4424) पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से कुल 111.56 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

*दूसरी कार्रवाई – नानकमत्ता थाना क्षेत्र में चंपावत जिले के ‘मोस्ट वांटेड’ नशा तस्कर की गिरफ्तारी*

➡️ इसी दिन, थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान चौकी प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत मच्छी झाला डैम के पास संदिग्ध व्यक्ति अभिषेक ओली को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

 

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा का स्पष्ट संदेश*

🛑 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोरतम कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!