हरिद्वार
श्रीमती दीपशिखा भुल्लर (असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स) रहीं मुख्य अतिथि, मेहंदी एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज के पावन पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती दीपशिखा भुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, साथ ही मंच का संचालन उपनिरीक्षक अंजना चौहान ने किया।

कार्यक्रम में पुलिस लाइन की महिलाओं सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान डांस, मेहंदी प्रतियोगिता, तीज क्वीन प्रतियोगिता एवं सवाल-जवाब प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिस रेशमा, द्वितीय स्थान प्रिया तथा तृतीय स्थान भावना ने प्राप्त किया।

वहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका, द्वितीय स्थान योगिता तथा तृतीय स्थान पल्लवी ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए, परिवार के साथ आये बच्चों ने भी कार्यक्रम का लुत्फ उठाया और अपनी परम्परा को प्रदर्शित होते देखा जिससे आगे आने वाली पीढ़ियों को अपने कल्चर का ज्ञान हो सके।

समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, मेहंदी एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

