15 Feb 2026, Sun
Breaking

जिले में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

हरिद्वार।

हरिद्वार जिला कार्यालय परिसर में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने किया ध्वजारोहण।

हरिद्वार,15 अगस्त संपूर्ण जनपद में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंच पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन पर सभी ने खड़े होकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन भारत के हर नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवाशियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनायें देते हुए कहा कि इस अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है कल से ही हमने कई जगहों पर विभिन्न रैलीया के साथ ही खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, आज सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया है।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र सेनानियों एवम् अमर शहीदों के कड़े संघर्ष, त्याग और बलिदान के बल पर आजादी मिली है। हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने जो भी सपने देखे थे, उन सपनों को पूरा करने में हम सभी को अपना–अपना पूरा योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की जो भी जानकल्याणकारी योजनाएं हैं, उन सभी को दूरस्थ क्षेत्र की पात्र जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचना होगा और हम सभी को आगे बढकर चढ़कर इस कार्य में प्रतिभाग करना होगा। जिससे हम अपने जनपद को पूरे राज्य ही नहीं पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ जनपद विकसित कर सकें। इससे पूर्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed