25 May 2026, Mon
Breaking

राशन विक्रेताओ के चुनाव कराए जाने की मांग ने जोर पकड़ा ।

हरिद्वार। हरिद्वार में जनपद के राशन विक्रेताओं के संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा से कनखल के एक राशन विक्रेता ने मांग की है की संगठन के चुनाव शीघ्र कराए जाएं। क्योंकि संगठन के चुनाव हुए काफी समय हो गया है और नए चुनाव शीघ्र होने चाहिए कनखल का यह राशन विक्रेता नरेंद्र शर्मा से काफी नाराज भी दिखाई दे रहा है इसका कहना है की अध्यक्ष जी की दुकान पर अगर जांच होती है तो एसडीएम पहले दिन उनको बता कर जाते हैं।की कल मैं तुम्हारी दुकान की चेकिंग करने आऊंगा और हम आम दुकानदारों की गर्दन आकर तुरंत दमोह ली जाती है और हमारे साथ कार्यवाही की जाती है जबकि अध्यक्ष जी के साथ ऐसा नहीं होता है । अध्यक्ष जी जो अध्यक्ष हैं तो हम राशन विक्रेताओं की बदौलत हैं इसलिए अब संगठन के नए चुनाव कराकर किसी और को अध्यक्ष पद की बागडोर शोपनी चाहिए अन्यथा एक हफ्ते बाद राशन विक्रेता खुद चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!