चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाए: जिलाधिकारी
हरिद्वार। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में चारधाम व्यवस्थाओं की कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष रोशनाबाद हरिद्वार में बैठक आहूत की गयी है, जिसमें चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं से सम्बन्धित विभागों की कार्ययोजना/तैयारियों की समीक्षा की गयी है। बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों की तैयारियों एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गयी।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विगत् वर्ष की भांति श्रद्धालुओं/यात्रियों का पंजीकरण् ऋषिकुल मैदान किया जायेगा। जिसके लिये तैयारियां शुरु कर दी गयी है। ऋषिकुल में जर्मन हैंगर युक्त टैन्ट अस्थायी पंजीकरण केन्द्र बनाया जायेगा, जिसमें यात्रियों की सुविधार्थ फंखे, बिजली, पानी, शौचालय एवं आवश्यक व्यवस्थाएं भी करवाई जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन अधिकारी को चारधाम यात्रा में ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण हेतु 20 पंजीकरण काउंटर शिफ्टवार ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए गए, इसके साथ-साथ पंजीकरण काउंटरों को प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक संचालित करने के साथ ही समस्त तैयारियां यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को आवश्यकता पड़ने पर होल्डिंग एरिया को चिन्हित किये के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस को यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने एवं यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण के डाइर्वन प्लान बनाये जाने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग की ओर से एसपी सिटी अभय सिंह ने जिलाधिकारी को पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को ट्रिप कार्ड/ग्रीन कार्ड बनाने एवं वाहनों से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार को ऋषिकुल मैदान में एक हेल्पडेस्क बनाये जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान धामों पर अत्याधिक भीड़ होने, वीकेंड पर अथवा अपरिहार्य स्थिति में हरिद्वार में भीड़ बढ़ने पर यात्रियों/श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु धर्मशालाओं/आश्रमों का चिन्हीकरण करते हुए हरिद्वार के दर्शनीय स्थलों के साईनेज तैयार कर लगाये जाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम को पंजीकरण केन्द्र एवं होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधार्थ शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट बनाये जाने एवं प्रतिदिन सफाई व्यवस्था करने हेतु समुचित संख्या में सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने हेतु निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पंजीकरण केन्द्र ऋषिकुल मैदान में यात्रियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच हेतु कैम्प लगाये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार को निर्देश दिए गए।

