25 May 2026, Mon
Breaking

जिलाधिकारी ने किया बैरागी कैम्प का निरीक्षण।

हरिद्वार । सावन मास में हरिद्वार में लगने वाले कावड़ मेले का दूसरा चरण यानी के डाक काँवड़ आनी शुरू हो गई है।ज्यादातर डांक काँवड़ बैरागी कैंप में भेजी जाती है।

बैरागी कैंप फुल हो जाने के बाद कांवरिया सड़कों के किनारे गली मोहल्लों में जहां जगह मिलती है वही अपने ट्रक लगाकर भोजन बनाते हैं और गंगाजल लेकर निर्धारित समय पर हरिद्वार से अपने अपने नगरों की तरफ निकल जाते हैं

आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बैरागी कैंप का निरीक्षण किया व अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए के कांवरियों को किसी प्रकार की भी दिक्कत ना हो व नगर की जनता को भी कोई असुविधा न हो तथा बैरागी कैंप में सफाई का भी ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!