1 Apr 2026, Wed

महिला मित्र ब्यूटीशियन की कर दी हत्या,हत्यारा पुलिस हिरासत में।

हरिद्वार।एसीएमओ के चालक ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पिंकी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शिवलोक कॉलोनी की रहने वाली थी और एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

गुरुवार देर रात हुई इस वारदात का पता सुबह 5:00 बजे चला, जब पुलिस को महिला का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जिला अस्पताल में तैनात चालक मुकेश पुजारी ने ही पिंकी की हत्या की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी मुकेश को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *