11 Jun 2026, Thu
Breaking

SSP हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में 24 घंटे के अंदर हुआ घटना का खुलासा

हरिद्वार

दोनों आरोपियों को पुलिस ने खानपुर के जंगलों से धर दबोचा

पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती में दोनों आरोपी जा चुके हैं जेल

आरोपी सनी लगातार कर रहा था विनय त्यागी की रेकी

प्रथम दृष्ट्या जाँच में आरोपी सनी एवं विनय त्यागी के बीच चल रहा था पैसों का लेनदेन

एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में लक्सर क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित की गई अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं। पैसे मांगने पर विनय त्यागी लगातार सनी यादव को जान से मरवाने की धमकी दे रहा था।

बाइट-SSP सर (लक्सर गोलीकांड प्रकरण ख़ुलासा)

जिस पर सन्नी काफी समय से विनय त्यागी की लगातार रेकी कर रहा था। उसे जानकारी मिली कि विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद है और दिनांक 24-12-2025 को लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए गए, दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!