25 May 2026, Mon
Breaking

राशन विक्रेता का ड्रामा, दुकान चैक करने जाने वाले अधिकारियों को देता है।चीफ सेक्रेटरी खाद्य से सम्बंध होने की धमकी

हरिद्वार। हरिद्वार में राशन विक्रेताओं के नेता कहे जाने वाले दो नेता आजकल राशन विक्रेताओं में खास चर्चा का विषय बने हुए हैं।

यह दोनों नेता अपने से ज्यादा काबिल कलाकार व असरदार नेता किसी को नहीं मानते हैं एक नेताजी जो बीएचईएल में ही राशन की दुकान चलाते हैं वह तो पूरे जनपद के राशन विक्रेताओं, जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों पर प्रमुख सचिन खाद्य से सीधे संबंध होने की धौंस

दिखाकर राशन विक्रेताओं व जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों को धमकाते हैं और खुलेआम मनमर्जी काम करते हैं जब इच्छा होती है दुकान खोलते हैं जब इच्छा होती है दुकान बंद करके चले जाते हैं इनकी दुकान से राशन लेने वाले बेचारे गरीब लोग चक्कर काटते रह जाते हैं लेकिन इनकी दुकान का राशन कहां जाता है यह इनसे कोई पूछने वाला नहीं है ।

 

अगर कोई पूछने का प्रयास भी करता है तो उसे सीधे प्रमुख सचिव खाद्य से संबंध होने की धमकी देते हैं। इसलिए लोग इनसे चाहे वह राशन वाले हो या सप्लाई दफ्तर वाले हो बहुत ही भय खाते हैं दूसरे नेताजी हैं जो पूरे जिले के मालिक हैं।

उनके तो कहने ही क्या वह कब क्या बोलते हैं क्या कर दें कुछ कहा नही जा सकता। उनके भी संबंध सीधे राज्य की खाद्य मंत्री रेखा आर्य से बताए जाते हैं यह भी धौंस देने में किसी से कम नहीं है ।

इन दोनों की इन्हीं हरकतों से अधिकांश राशन विक्रेता इनकी कार्यशैली से परेशान है और यह राशन विक्रेता अब इनसे कन्नी काटने लगे हैं। यह बात इन दोनों की भी समझ में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!