1 Apr 2026, Wed
Breaking

ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर हाईबॉक्स अर्निंग ऐप से ₹14 लाख रुपये ठगी का शिकार हुआ था पीड़ित

साइबर ठगी के शिकार को साइबर सेल हरिद्वार ने दिलाई राहत

मात्र ट्रांजेक्शन आईडी से साइबर ट्राम ने ढूँढ निकाला खाता व पेमेंट गेटवे

पीड़ित से ठगी गई 13.49 लाख की धनराशि को पीड़ित को कराया वापस

हरिद्वार।
सुमित निवासी सुनारों वाली गली बहादराबाद ने थाना बहादराबाद आकर तहरीर दी कि साइबर ठगों द्वारा उनसे ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर हाईबॉक्स अर्निंग एप्प के जरिए धोखाधड़ी कर ली गई है। जिसमें उनके एवं उनकी माताजी के खाते से 14 लाख रुपए की धनराशि उड़ा दी गई है।

उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त संबंध में कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल हरिद्वार व प्रभारी निरीक्षक थाना बहादराबाद को निर्देशित किया गया।

जिसपर थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर उक्त संबंध में साइबर सेल हरिद्वार से उक्त विवेचना में तकनीकी सहायता हेतु पत्राचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed