30 Mar 2026, Mon
Breaking

तिरंगे की आन-बान-शान, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा हरिद्वार

पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन, जवानों की कदमताल और राइफल ड्रिल ने जीता दिल

बैंड की मधुर धुनों के साथ मंच से गुजरे जवान, ड्रिल में दिखाया अपना कौशल

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ली परेड की सलामी

बेहतरीन मार्च पास्ट के मुरीद हुए मुख्य अतिथि, ₹1 लाख की सम्मान राशि से नवाजा

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल भव्य झांकियां बनी आकर्षण का केन्द्र

बच्चों की प्रस्तुति ने भरी देशभक्ति की हुंकार, पुलिस लाइन में उमड़ा जनसैलाब

विभिन्न विभागों उत्कृष्ट कार्य करने वाले 84 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

हरिद्वार। आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित परेड़ ग्राउंड में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया।जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा पुष्पगुच्छ देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन, सांस्कृतिक व सिंचाई मंत्री (प्रभारी मंत्री जनपद हरिद्वार) सतपाल महाराज का स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रीय गान के पश्चात परेड़ कमांडर सीओ अभिनव चौधरी द्वारा सलामी दी गई व मुख्य अतिथि द्वारा सम्पूर्ण परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों का होसला बढाया गया।

निरीक्षण के पश्चात सेरेमोनियल ड्रेस से सुसज्जित नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, पीएसी, यातायात पुलिस, होमगार्ड्स व पीआरडी के जवानों एंव पुलिस की विभिन्न यूनिटों द्वारा टोलीवार मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी तथा सीपीयू, चेतक, इन्टरसेप्टर, एफएसल, डॉग स्क्वायड, संचार शाखा, क्यूआरटी, फायर सर्विस, जल पुलिस, वज्र वाहन, महिला सशक्तिकरण एवं महिला विकास, अक्षय उर्जा विकास प्राधिकरण, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं खेल विभाग हरिद्वार की झांकियों द्वारा इस अवसर पर आमजन को जागरुक करते हुए झाँकियों निकाली गई।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री द्वारा परेड को संबोधित करते हुए बेहतरीन मार्च पास्ट करने पर परेड को ₹1 लाख की सम्मान राशि से नवाजा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने सभी को (77) सतत्तरवें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करने का दिन है। आज ही के दिन संविधान को लागू किया गया था। यह दिन सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता, समानता, और भाईचारे के संवैधानिक मूल्यों की याद दिलाता है। भारतीय गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव, एकता और उत्सव का दिन है।

हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्ग दर्शन करता आ रहा है। यह अवसर हमें अपने सपनों को साकार करने और लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। संविधान के अंतर्गत हम सभी की यह भी जिम्मेदारी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।इस बार गणतंत्र दिवस का जश्न पिछले वर्षों से काफी अलग और खास है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की थीम “वंदेमातम” पर रखी गई है। इस बार देशभर में हो रहे गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर केंद्रित है। इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह हमें रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का गौरव प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed