17 Jun 2026, Wed

कर्मचारियों का वेलफेयर प्राथमिकता पर, अनुशासन से कोई समझौता नहीं

जनपद की पहली परेड में कडे तेवरों में दिखे एसएसपी देहरादून

परेड का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को कर्मचारियों के हितार्थ दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

क्वार्टर गार्द तथा मैस में सफाई व्यवस्था को लेकर दिखाई नाराजगी, दी सख्त हिदायत

परिवहन शाखा में अभिलेखों को अद्यावधिक न करने पर संबंधित अधिकारी को लगाई फटकार, लापरवाही पर कार्यवाही की दी चेतावनी

बीडीएस के निरीक्षण के दौरान बम निरोधक दस्ते के पास उपलब्ध उपकरणों की ली जानकारी

संदिग्ध वस्तु की सूचना पर त्वरित एंव सुरक्षित कार्यवाही हेतु फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में कार्य करने वाली थाना पुलिस/बीडीएस टीमों के नियमित प्रशिक्षण के दिये निर्देश

पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा, निर्माण कार्यों में लगी कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों से वार्ता कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

देहरादून। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित शुकवार की परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान एसएसपी दून द्वारा स्वयं अधीनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों के साथ दौड लगाते हुए उन्हे शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरूस्त रहने के लिये प्रेरित किया गया।

परेड समाप्ति के उपरान्त पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान क्वार्टर गार्द के निरीक्षण में बैरक में सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु गार्द कमाण्डर व उपस्थित पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई। साथ ही स्पष्ट किया कि अनुशासन के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा।

परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान एसएसपी दून द्वारा वाहनों की लाग बुक एवं रनिंग रजिस्टरों को चैक करते हुए रजिस्टरों को अध्यावधिक न करने पर उप निरीक्षक परिवहन शाखा को कडी फटकार लगाते हुए सभी रजिस्टरों व लाग बुकों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!