12 Feb 2026, Thu
Breaking

अपराधियों पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा का शिकंजा: फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपी मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार

उधमसिंह नगर। आज दिनांक 21 जून, 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिहनगर मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व और जिला पुलिस की तीव्र व प्रभावी कार्रवाई ने एक बार फिर यह प्रमाणित कर दिया है कि अपराध करने वालों को इस जिले में कोई स्थान नहीं मिलेगा। सितारगंज कोतवाली पुलिस ने एक जघन्य वारदात में, जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई गई और एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया गया, तीन मुख्य अभियुक्तों को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की एकनाली बंदूक, एक खाली खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिहनगर मणिकांत मिश्रा ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी पुलिस टीम की यह त्वरित कार्रवाई ऊधमसिंहनगर की जनता को सुरक्षा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। पुलिस हर उस व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगी जो कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करेगा। अपराधियों को यह समझ लेना चाहिए कि वे किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed