25 May 2026, Mon
Breaking

एसएसपी डोबाल की अगुवाई में शानदार योग शिविर आयोजित

हरिद्वार

जनपद के सभी थाना चौकिय
से आये जवानों ने महसूस किया योग का आनंद

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय एवं सहज योग ट्रस्ट के सदस्यों ने सिखाई योग की कला

कप्तान डोबाल द्वारा प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया गया आभार

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित बहुउद्देशिय हॉल में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं श्री माताजी निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट के प्रशिक्षकों द्वारा जनपद के सभी थानों, चौकियों, शाखाओं एवं कार्यालयों से आए जवानों को योग के लाभ बताते हुए योग करने के सही तरीके सीखाए गए।

कार्यक्रम समाप्ति पर श्री डोबाल द्वारा देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रशिक्षकों श्री मदन कुमार, श्रीमती विभा आर्या, श्री मदन कुमार तथा सहज योग ट्रस्ट के सदस्यों श्री मांगेराम पाल, श्री विक्रांत तोमर इत्यादि को स्मृति चिन्ह भेंट कर योग की जानकारी देने के लिए आभार व्यक्ति किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा, एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!