अल्मोड़ा, 13 अगस्त
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-1 को एसआईआर से संबंधित प्रक्रिया, दायित्वों तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्राप्त नोटिसों के निस्तारण एवं सत्यापन के लिए सुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गये। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 98,529 नोटिसों की सुनवाई के लिए 856 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में कुल 16,962 नोटिसों की सुनवाई 149 मतदेय स्थलों पर की जा रही है। यहां सुनवाई की अवधि 29 जुलाई 2026 से 18 अगस्त 2026 तक निर्धारित है। सल्ट विधानसभा क्षेत्र में 18,668 नोटिसों की सुनवाई 112 मतदेय स्थलों पर 03 अगस्त 2026 से 03 सितंबर 2026 तक होगी।
इसी प्रकार रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में 12,020 नोटिसों की सुनवाई 140 मतदेय स्थलों पर 29 जुलाई 2026 से 02 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 14,056 नोटिसों की सुनवाई 156 मतदेय स्थलों पर 03 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक की जाएगी।
अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 19,266 नोटिसों की सुनवाई 142 मतदेय स्थलों पर 01 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक तथा जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 17,557 नोटिसों की सुनवाई 187 मतदेय स्थलों पर 01 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है।

