29 Mar 2026, Sun

ट्रेन-फ्लाइट सब कैंसिल, भूकंप से म्यांमार-थाईलैंड में भीषण तबाही, भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

म्यांमार से एक दुखद खबर आ रही है। आज दोपहर म्यांमार में 7.7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे देश में भारी तबाही मची है।भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसकी झटके पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए। जानकारों के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से ज्यादा गहराई पर नहीं था, जिसके कारण सतह पर इसकी तीव्रता और बढ़ गई, जिससे इमारतों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों की संख्या सौ से अधिक हो गई है और ये लगातार बढ़ रही है। हजारों लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, और बचावकर्मी उन्हें सुरक्षित निकालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। मलबे में दबे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

इस प्राकृतिक आपदा के बाद पूरे विश्व से म्यांमार के लिए शोक संवेदनाएं और सहायता प्रस्ताव आ रहे हैं। भारत सरकार ने भी म्यांमार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।कार और स्वयंसेवी संगठन राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं, लेकिन मलबे की मोटी परत और संचार की कमी के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *