5 Jun 2026, Fri

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

पुलिस लाइन रोशनाबाद में 200 से अधिक पौधों का किया गया रोपण

एसपी क्राइम व एसपी सिटी सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी रहे उपस्थित

हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन रोशनाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम व एसपी सिटी सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर में 200 से अधिक पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल कर उसे एक पूर्ण विकसित वृक्ष बनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेना भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरेभरे वातावरण एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति सभी को जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!