रुद्रपुर
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में एएनटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।*
*MDMA, जिसे ‘एक्स्टसी’ या ‘मौली’ के नाम से भी जाना जाता है, एक शक्तिशाली सिंथेटिक ड्रग है।*
*यह उत्तेजक और मतिभ्रम (Hallucinogenic) दोनों के रूप में कार्य करती है । यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है, जिससे उत्साह, ऊर्जा में वृद्धि, सहानुभूति और समय व धारणा में विकृति जैसे प्रभाव उत्पन्न होते हैं।*
*इसे अक्सर रेव पार्टियों और क्लबों में ‘पार्टी ड्रग’ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. MDMA का अत्यधिक सेवन हृदय संबंधी समस्याओं, अतिताप (Hyperthermia), गुर्दे की विफलता और यहां तक कि मृत्यु का कारण भी बन सकता है ।*
*आरोपियों से 01 अवैध पिस्टल और तस्करी मोटरसाइकिल भी बरामद।*
बगवाड़ा मंडी के पास सघन चेकिंग के दौरान हुई. पुलिस ने बड़े ट्रकों की पार्किंग से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान आकाश दीप (22 वर्ष), निवासी तिकोनिया खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश और अर्पित सिंह (20 वर्ष), निवासी आइडिया कॉलोनी, लालपुर, किच्छा, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई ।

तलाशी के दौरान, उनके पास से 16 ग्राम मेथामफेटामाइन (MDMA) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5.50 लाख है. इसके साथ ही, पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, दो मोबाइल फोन और एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल भी जब्त की ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में FIR.NO. 310/2025 के तहत धारा 8/21/60 NDPS अधिनियम और 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस MDMA के स्रोत और उनके नेटवर्क के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है ।

