26 Jul 2026, Sun

थाना कनखल क्षेत्र के नूरपुर पंजन हेड़ी में जमीनी विवाद व चुनावी रंजिश को लेकर चली गोली में ,दो लोग गम्भीर रूप से घायल दोनों को एम्स अस्पताल भेजा गया,

हरिद्वार । गोली मारने वाले अतुल चौहान ने कनखल थाने में किया सिलेंडर
हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में नूरपुर पनजनहेड़ी गांव के रहने वाले सचिन व कृष्ण पाल के साथ आज अतुल चौहान नाम के युवक की जमीन की नपाई के दौरान कहां सुनी हो जाने पर अतुल चौहान ने सचिन व कृष्णपाल को गोलियां मार दी एक गोली सचिन के पेट में लगी है, जबकि तीन गोलियां कृष्ण पाल के लगी हैं, सचिन चौहान, अमित चौहान जिला पंचायत उपाध्यक्ष का भाई बताया जाता है ।
अमित चौहान व अतुल चौहान के बीच जिला पंचायत चुनाव को लेकर काफी समय से रंजिश चली आ रही थी जिसका बदला आज अतुल चौहान ने जमीन की नपाई के दौरान लिया और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सचिन व कृष्ण पाल के गोलियां मार दी और खुद कनखल थाने जाकर अपना रिवाल्वर थाने में जमा कर दिया और अपने को थाने में सिलेंडर कर दिया, की मैने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई है, और यह मेरा रिवाल्वर है ।
और मैं अपने आप को पुलिस के सुपुर्द कर रहा हूं ,यह अतुल चौहान अपराधिक प्रवृत्ति का युवक बताया जाता है, आसपास के क्षेत्र के तमाम लोग इससे दहशत खाते हैं ,आसपास में जमीन का धंधा करने वाले लोगों से यह बाकायदा रंगदारी वसूलता है और पैसा ना मिलने पर हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण में उनकी शिकायत भी कर देता है ।पुलिस ने अतुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है ,और सचिन व कृष्ण पाल को उपचार के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!