27 Jul 2026, Mon

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वावधान मे अंकिता भण्डारी हत्याकांड की हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच व दोषी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपर रोड़ स्थित स्वतंत्रता सेनानी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।

हरिद्वार धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां इन्हीं के नेताओं से सुरक्षित नहीं है और जब तक अंकिता भण्डारी हत्याकांड की हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की संस्तुति नहीं हो जाती और बेटी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है और बेटी बचाओ का नारा देने वालों की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है,

हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार आरोपियों को बचाने का काम कर रही है और जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे, धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सभासद अशोक शर्मा और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला उत्पीड़न के मामले में प्रथम स्थान पर हैं जो कि शर्मनाक है, धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद सुमित त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि मयंक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए कि दोषी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजकर अंकिता को न्याय दिलाएं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!