29 Mar 2026, Sun

नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

हरिद्वार

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने हरी झण्डी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

जनपद हरिद्वार को नशामुक्त करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर आज दिनांक 25/06/25 को हरिद्वार पुलिस द्वारा ऋषिकुल मैदान से नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिसमें सिटी क्षेत्र के थाना/चौकियों से बड़ी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक व स्कूटी सहित प्रतिभाग किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

दोपहिया एवं सरकारी चौपहिया वाहनों के साथ निकाली गई इस रैली में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और लोगों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताया गया।हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत आगे भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *