31 May 2026, Sun

कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने किया बड़ा भंडांफोड़

कोतवाली पिरान कलियर

चलाए जा रहे सघन सत्यापन अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी

फर्जी दस्तावेज व जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 01 गिरफ्तार

जनसेवा केन्द्र की आड़ में बिहार निवासी युवक बना रहा था फर्जी दस्तावेज

आरोपी युवक ने कलियर स्थित अलीशान होटल को बनाया था कार्यालय

भारी मात्रा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र/ मोहरें, इलैक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य दस्तावेज बरामद

इस्तेमाल किया जा रहा मानवाधिकार आयोग का फर्जी पहचान पत्र भी बरामद

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे सत्यापन एवं सघन चैकिंग अभियान के सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।

अभियान के क्रम में कोतवाली कलियर पुलिस ने स्थानीय अभिसूचना इकाई के सहयोग से एक ऐसे जनसेवा केन्द्र का भंडांफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है जहां आरोपी युवक फर्जी मोहरों के सहारे जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य कुटरचित दस्तावेज बनाकर फायदा कमा रहा था।

दिनांक 19.02.2026 को संयुक्त टीम ने सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान पिरान कलियर क्षेत्र में चारमीनार के पीछे स्थित अलीशान होटल के शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र का बोर्ड लगे कमरे में छापेमारी की तो एक व्यक्ति स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बनाता हुआ पाया गया।

बाइट-SSP सर (फ़र्ज़ी जनसेवा केंद्र प्रकरण कलियर)

पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को थाना साहिबगंज बिहार का निवासी बताते हुए मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष होने का दावा किया तथा होटल आलीशान में सी.एस.सी. सेन्टर चलाकर सेन्टर में लोगों के मतदाता पहचान पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र और अन्य कागजात बनाने की जानकारी दी।

संदिग्ध द्वारा जारी किए गये दस्तावेजों जन्म प्रमाण पत्र का अवलोकन करने पर पाया गया कि सभी जन्म प्रमाण पत्रों पर सीरियल नं0 1 अंकित है जिस पर उत्तराखण्ड राज्य का लोगो बना हुआ है। उक्त प्रमाण पत्रों पर उत्तराखण्ड सरकार अंग्रेजी व हिन्दी में छपा हुआ है। अधिकाशं प्रमाण पत्र हरिद्वार में निवासरत व्यक्तियों बने हुए हैं तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नगर निगम रूद्रपुर के लेटर पैड पर जारी किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!