25 Nov 2026, Wed

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 5 घंटे तक धधकते रहे 33 मकान, आधा दर्जन गैस सिलेंडरों में धमाके, 58 परिवार प्रभावित।

*#उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड-*

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 5 घंटे तक धधकते रहे 33 मकान, आधा दर्जन गैस सिलेंडरों में धमाके, 58 परिवार प्रभावित।

उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के पवाणी गांव में मंगलवार शाम आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते 33 आवासीय मकान जलकर राख हो गए। करीब 5 घंटे तक गांव में आग की लपटें उठती रहीं और एक के बाद एक 5 से 6 गैस सिलेंडरों में धमाके होते रहे। ग्रामीण बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने और अपने आशियाने बचाने की जद्दोजहद करते रहे, लेकिन आग की विकरालता के आगे उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। इस भीषण अग्निकांड में 58 परिवार प्रभावित हुए हैं।

पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय को भी नुकसान पहुंचा है। दुर्गम पहाड़ी रास्तों के चलते दमकल की टीम को मौके पर पहुंचने में करीब तीन घंटे लग गए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ के दूरस्थ गांवों में दमकल और आपातकालीन सेवाओं की बदहाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!