22 Jul 2026, Wed

उत्तराखंड को मिला नया आईएएस अधिकारी, नैनीताल की सीडीओ अनामिका सिंह की बदौलत मिला कैडर ट्रांसफर

देहरादून। उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी प्रवीण कुमार अब उत्तराखंड कैडर में सेवाएं देंगे। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने उनके कैडर परिवर्तन को मंजूरी दे दी है।

2021 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीण कुमार वर्तमान में बिहार के बेगूसराय जिले में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी अनामिका सिंह, जो स्वयं उत्तराखंड कैडर की आईएएस अधिकारी हैं, वर्तमान में नैनीताल जिले की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में कार्यरत हैं।

नियमों के तहत दम्पति को एक ही राज्य में नियुक्ति देने के प्रावधान के चलते प्रवीण कुमार ने अपना कैडर बदलने का अनुरोध किया था, जिसे डीओपीटी ने स्वीकृति दे दी। इसके साथ ही उत्तराखंड को एक और युवा और सक्षम आईएएस अधिकारी मिल गया है।

इस स्वीकृति के साथ अब प्रवीण कुमार जल्द ही उत्तराखंड में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!