26 Jul 2026, Sun

उत्तराखंड सरकार की कुर्सी हिला सकता है पेपर लीक प्रकरण, पेपर लीक प्रकरण में कई भाजपा नेता के शामिल होने के आसार, पेपर लीक करने वाले खालिद के कमरे में नही था जैमर।

हरिद्वार

बहादुरपुर जट्ट के जिस स्कूल से पेपर लीक हुआ है।वह स्कूल भाजपा के एक नेता का है। इस स्कूल के जिस कक्ष नम्बर 9 में खालिद परीक्षा दे रहा था उसमें जैमर भी नही था।स्कूल के प्राचार्य धर्मेन्द्र चौहान के अनुसार इस बात की सूचना आयोग को दे दी गई थी की स्कूल में 18 कमरे है।जिनमे परीक्षा होगी जबकी जैमर 15 पहुंचे है।साथ ही जिस कमरे में खालिद परीक्षा दे रहा था उस कमरे में डियूटी दे रहे दोनो शिक्षक बाहर के थे जो की नियम विरुद्ध है।

यदि बहादरपुर जट्ट व आसपास के लोगो की बातों पर विश्वास किया जाए तो धर्मेन्द्र चौहान के स्कूल में खुलकर नकल कराई जाती है।इस स्कूल में पढ़ने वाले हाई स्कूल और इंटर के विद्यार्थियों का परीक्षा फल 70 प्रतिसत तक रहता है।धर्मेन्द्र चौधरी विद्यालय में नकल कराए जाने की बात को नकारते हुए इसको विरोधियों द्वारा फैलाई गई कोरी अफवाह बताते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!