25 May 2026, Mon

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेवानिवृत्ति ने हरिद्वार में पत्रकारों के एक कार्यक्रम में जहां पत्रकारों को हरिद्वार शहर को स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी वही पत्रकारों के साथ हंसी मजाक वाले लहजे में मंच से 40 मिनट तक जो प्रेरणादाई भाषण दिया उसकी सभी लोगों ने दिल खोलकर तारीफ की।

हरिद्वार । उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेवानिवृत्ति आज हरिद्वार पत्रकारों के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे, प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय ने अपने बहुत ही सार गर्वित व शानदार भाषण में जहां आम जनमानस का मन मोह लिया ,वहीं कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को यह भी प्रेरणा दी की वह तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ व साफ रखने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले व हरिद्वार आने वाले लोगों को भी इस नगरी को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें।

राज्यपाल के हंसी मजाक व भाषण की सभी ने सराहना की

राज्यपाल ने पत्रकारों के साथ जिस तरीके से हंसी मजाक वाले मजाकिया लहजे में आम जनमानस को संबोधित किया वह अपने आप में बहुत ही प्रेरणादाई था, इस तरीके के राज्यपाल जैसे जनरल गुरमीत सिंह है, को छोड़कर शायद भारत में कोई अन्य राज्यपाल हो राज्यपाल ही नहीं शायद ही कोई किसी राज्य का मुख्यमंत्री या कोई नेता हो,

भारत माता के लिए उनके मन में जो आस्था है , वे उदगार उन्होंने मंच से श्रोताओं और पत्रकारों के समक्ष रखे सभी श्रोता उनके हर वक्तव्य पर तालिया बजाने से अपने को नहीं रोक सके ,एक तरीके से यह कहा जाए कि इस कार्यक्रम की पूरी की पूरी शान राज्यपाल महोदय ही थे, और कार्यक्रम समाप्ति के बाद भी हर आदमी की और हर पत्रकार की जुबान पर राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह की बल्ले बल्ले ही थी , सभी धर्मों के बारे में जितनी शानदार तरीके से राज्यपाल महोदय ने प्रस्तुति की वह अपने आप में अनुकरणीय है। लोगों को कहते सुना गया कि इस तरीके के गवर्नर और नेता यदि और भी कुछ हमारे देश के अंदर हो जाए तो ,हमारा देश पहले भी सोने की चिड़िया था आज भी सोने की चिड़िया है, और कल भी सोने की चिड़िया ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!