8 Aug 2026, Sat

उत्तराखंड की आईएएस वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड कैडर की आईएएस अधिकारी वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (सेंट्रल डेपुटेशन) पर दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी (डीडीए) में कमिश्नर (लैंड मैनेजमेंट) नियुक्त किया है।

कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से ये आदेश जारी किया गया है। जिसमें बताया गया कि 2013 बैच की आईएएस वंदना सिंह को सेंट्रल गवर्नमेंट ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति( सेंट्रल डेपुटेशन) पर दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी (डीडीए) में कमिश्नर (लैंड मैनेजमेंट) नियुक्त किया है।

वंदना सिंह (आईएएस)

बता दें कि उप सचिव स्तर पर केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत ये नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!