1 Apr 2026, Wed

थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद शातिर नशा तस्कर जसवंत सिंह उर्फ जस्सी गिरफ्तार, 100 ग्राम स्मैक बरामद

नानकमत्ता

थाना नानकमत्ता पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रात्रि लगभग 9 बजे गुरुद्वारा नानकमत्ता के पीछे नगला रोड पर पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया। संदिग्ध पुलिस को देखकर जंगल की ओर भाग गया और पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर 5 राउंड फायरिंग की।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त जसवंत सिंह उर्फ जस्सी निवासी थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके से उसे दबोच लिया गया और तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसे स्मैक बेचने का धंधा स्थानीय व्यक्ति लाली (निवासी ग्राम गिद्धौर, थाना नानकमत्ता) ने सिखाया। वह बहेड़ी निवासी सलीम से स्मैक खरीदकर लाता था और ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था।

उसने यह भी स्वीकार किया कि इसी अवैध धंधे से वह नया मकान बना रहा था और परिवार के खर्च पूरे कर रहा था।

आपराधिक इतिहास

जसवंत सिंह एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *