11 Jun 2026, Thu
Breaking

11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्षन- योगी रजनीश

ऊँ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में इस वर्ष 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन गौतम फॉर्म कनखल में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा, ओयम अध्यक्ष योगी रजनीश, अर्चना शर्मा, योगाचार्य दीप्ति सिंह, योगाचार्य शिवम भारद्वाज, योगाचार्य ओश्विन शर्मा, योगाचार्य सेजल अरोड़ा, योगाचार्य गौरव, निधि पंत, सोनिका, रेखा, वीरेन सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

योगी रजनीश ने बताया कि योग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों डी.पी.एस. रानीपुर, डी.पी.एस. दौलतपुर, डी.पी.एस. दौलतपुर कनखल, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, ऐंजल्स एकेडमी, धूमसिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल, मां आनंदमयी स्कूल रायवाला, संस्कृति स्कूल, दीक्षा राईजिंग पब्लिक स्कूल, ग्रेट मिशन स्कूल नैनिताल, सार्थक योगशाला कोटद्वार, योगधाम फिटनेस, डांस वाइब्स, ओजिमा सहारनपुर, आदि अनेक स्कूलो, संस्थाओ के प्रतिभागियो ने योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही अनेक प्रतिभागियों ने मेरठ, सहारनपुर, ऋषिकेश, रुड़की, लक्सर आदि अन्य स्थानो से भी योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।


आगे योगी रजनीश ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तीन श्रेणीयो में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे पहली ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता है जो 6 वर्ष से कम आयु वर्ग से लेकर 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो के लिये थी, दूसरी योग प्रतियोगिता आर्टिस्टिक सोलो, पेयर एवं ग्रुप की थी तथा तीसरी सूर्य नमस्कार की प्रतियोगिता थी। आगे उन्होने कहा कि यह हमारे लिये हर्ष का विषय था कि इसमे 5 वर्ष के बच्चे से लेकर 60 वर्ष के व्यक्ति ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने आगे बताया कि ओयम निरंतर समाज मे योग के प्रचार प्रसार के लिये विभिन्न प्रकल्पों पर कार्य करता रहता है।

इस प्रतियोगिता में 6 वर्ष से कम बालक-बालिका वर्ग से लेकर 35 वर्ष से अधिक पुरुष-महिला वर्ग के साथ ही आर्टिस्टिक एवं सूर्यनमस्कार के प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल योगाचार्य दीप्ति, योगाचार्य शिवम, योगाचार्य सेजल, योगाचार्य गौरव, ने 12 से 16 बालिका वर्ग में यशस्वी शर्मा (डी.पी.एस.रानीपुर), वेदिका (धूम सिंह मेमोरियल), ऋषिका (व्यक्तिगत) को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया जिससे उनको क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ क्रमशः घड़ी, पानी की बोतल एवं डिजिटल पैड प्रदान किये गए इसी प्रकार अन्य वर्गो का भी निर्णय देकर उनको भी क्रमशः मेडल एवं उपहार प्रदान किये गये, साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किये गए।

डा.ललित नारायण मिश्रा ने प्रतियोगिता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं ओम आरोग्यम योग मंदिर और योगी जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूँ कि उन्होंने इतने सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमे हरिद्वार शहर के साथ ही अन्य जिलो के भी बच्चे और बड़े सभी बहुत उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। यहां इतनी संख्या है कि ऐसा लगता है कि जैसे यहा योगी जी ने एक योग कुम्भ का आयोजन किया हो। आगे उन्होने कहा कि यही बच्चे आगे चल कर समाज को स्वस्थ और रोगमुक्त बनाने में सहयोगी सिद्ध होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया होता है और यदि ये सुख हमारे पास है तो बाकी सुख स्वयं ही प्राप्त हो जाते हैं और योग इसमें सहायक होता है, अतः सभी को योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!