26 May 2026, Tue
Breaking

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंदःअब यहां होंगे दर्शन..

रूद्रप्रयाग, द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया गया है। अब द्वितीय केदार मद्महेश्वर चल उत्सव डोली में विराजमान होकर मंदिर की परिक्रमा और अपने ताम्र पात्रों के निरीक्षण करते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।

इसके बाद वह पहले रात्रि प्रवास पर गौंडार गांव पहुंचेंगे। जहां पर ग्रामीणों द्वारा अपने आराध्य को सामूहिक अर्ध्य लगाया जाएगा। 23 नवंबर को डोली रांसी गांव पहुंचेगी। जबकि 25 को शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान होगी।

इस वर्ष द्वितीय केदार मद्महेश्वर अभी तक यहां रिकॉर्ड 12,879 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद यह पहला मौका है, जब इतनी अधिक संख्या में शिव भक्त यहां पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!