26 May 2026, Tue
Breaking

आईपीएस अभिनव कुमार बने उत्तराखंड के कार्यवाहक डीजीपी

देहरादून, प्रदेश के नये डीजीपी का ऐलान हो गया है। आईपीएस अफसर अभिनव कुमार को उत्तराखंड का कार्यवाहक डीजीपी बनया गया है। उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार कल रिटायर हो रहे है। उनके रिटायर होने से पहले आईपीएस अफसर अभिनव कुमार को जिम्मेदारी दी गयी है।

आगामी 30 नवंबर को डीजीपी अशोक कुमार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उसके चलते उत्तराखंड के नये डीजीपी के रूप में 1996 बैच के आईपीएस अफसर अभिनव कुमार को ये जिम्मेदारी दी गयी है। वर्तमान में अभिनव कुमार एडीजी इंटेलिजेंस उत्तराखंड का जिम्मा संभाल रहे है। इसके साथ वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं। उत्तराखंड गठन के बाद अभिनव कुमार यहां आ गए थे। यहां उन्होंने विभिन्न जिलों की कप्तानी भी संभाली। वह 2009 में डीआईजी और 2014 में आईजी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!