– हरिद्वार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज तीन महीने बाद उत्तराखंड वापस लौटे है। हरीश रावत के उत्तराखंड लौटने पर कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिला सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व कई विधायको सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। हरीश रावत ने कहा मैं परिस्थितियों में फस गया था, बीमारियों से लोगो के आशीर्वाद से आज वापस आया हूँ ,रामपुर तिराहा से लेकर हरिद्वार तक कि यह यात्रा धन्यवाद यात्रा के रूप में निकाली गई है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा एनएसयूआई के छात्र बहुत मजबूती से लड़े हैं मैं उन सभी को बधाई देता हूँ।
राहुल गांधी की इंदौर में हुई छात्रों की गूंज कार्यक्रम में अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री की मिमिक्री की गई जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बोलते हुए कहा राजनीति और संसदीय लोकतंत्र में यह स्वाभाविक प्रक्रिया है इसको एक गुण माना जाता है और इसका जवाब भी उसी तरीके से दिया जाता है भाजपा जो है बड़े ही असिस्ट तरीके से जवाब दे रही है वह भी कुछ निकले ताकि लोगों को राजनीति की रंगीनियों भी दिखाई दे सके।

