10 Jun 2026, Wed
Breaking

संवाददाता अशरफ / बिलाल अब्बासी : 28 जून 2022

बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को थाना बेरीनाग पुलिस द्वारा किया गया नष्ट।

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स, सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ड्रग जागरुकता अभियान के तहत आम जनमानस को लगातार नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनाँक- 28.06.2022 को थानाध्यक्ष बेरीनाग, हेम चन्द्र तिवारी एवं उ0नि0 मनोज पाण्डे, चौकी प्रभारी चौकोड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना बेरीनाग के भट्टीगाँव क्षेत्रान्तर्गत लगभग 3-4 हेक्टेयर भूमि में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया तथा आम जनमानस को नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। 

Say_No_to_drugs

बेरीनाग में भांग की खेती को नष्ट करते पुलिसकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!